नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज
रुद्रपुर, जुलाई 17 -- किच्छा। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने पड़ोसी युवक पर केस दर्ज किया है। पीड़िता के पिता ने पुलभट्टा पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 16 जून को परिवार वाले विवाह समारोह में गए हुए थे। उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री घर में अकेली थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक उनके घर में घुसा और उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। परिवार को घटना के बारे में बताने पर आरोपी ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के पिता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। पुलभट्टा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.