हरदोई, मार्च 10 -- सुरसा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के तुन्दवल गांव में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार आठ मार्च को पीड़िता के पिता ने थाना सुरसा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि तुन्दवल गांव निवासी हिमांशू ने उसकी नाबालिग पुत्री को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सुरसा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा ...