जौनपुर, जुलाई 7 -- जौनपुर, संवाददाता। जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में नानी के घर रह रही 15 वर्षीय पीड़िता से दुष्कर्म करने के दोषी मनीष यादव निवासी शिवपुर जमैथा,जफराबाद को अपर सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र प्रताप यादव ने आजीवन कारावास एवं 70 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाया। अर्थदंड की समस्त धनराशि पीड़िता को देने का आदेश दिया। घटना की रिपोर्ट पीड़िता के मामा ने आठ सितंबर 2024 को जफराबाद थाने में दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि 15 वर्षीय पीड़िता अपने नाना के यहां रहती थी। वादी तथा उसकी पत्नी हरियाणा में रहते थे। मार्च 2024 में पीड़िता घर में सोई थी। तभी आरोपी मनीष यादव आया और उसका मुंह दबाकर जबरन छत पर ले गया। धमकी देकर उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता ने डर के कारण किसी को कुछ नहीं बताया। आरोपी बराबर उसके साथ दुराचार करता रहा। हरियाणा से जब पीड...