गाज़ियाबाद, सितम्बर 1 -- गाजियाबाद, अमन वत्स। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी की पहली जमानत अर्जी विशेष पॉक्सो एक्ट कोर्ट ने खारिज कर दी। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट)/अपर सत्र न्यायाधीश नीरज गौतम की कोर्ट ने मंगलवार को यह निर्णय दिया। अभियोजन के अनुसार 17 मई 2024 को नाबालिग लड़की घर से चली गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र कोर्ट में दाखिल किया गया। आरोपी 26 मई 2024 से न्यायिक हिरासत में है। कोर्ट में बचाव पक्ष ने तर्क दिया कि आरोपी निर्दोष है और उसे झूठा फंसाया गया है। यह भी कहा गया कि पीड़िता के बयानों में विरोधाभास हैं और मुकदमे की सुनवाई जल्द पूरी होने की संभावना नहीं है। अभियोजन ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि आरोपी के बाहर आने पर ग...