भभुआ, अप्रैल 10 -- फरार चल रहे आरोपित की तलाश में थाने की पुलिस दे रही थी दबिश आरोपित पीडीएस डीलर है और दूध का भी कारोबार करता है (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपित ने न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया। न्यायालय द्वारा उसे पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उसपर भभुआ थाना क्षेत्र के एक गांव की 9 वर्षीया बच्चों को पैसे की लालच देकर दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश बनाए हुई थी, पर वह पुलिस पकड़ से बाहर था। मामले में पीड़िता के परिजनों ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपित पीडीएस डीलर है और वह दूध का भी कारोबार करता है। बच्ची उसकी दुकान पर चार दिनों पहले दूध लेने गई थी। इसी दौरान वह बच्ची को पैसे और मोबाइल दिखाकर अंदर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.