शाहजहांपुर, मार्च 17 -- कलान। कलान क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को देर रात गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। पीड़िता के पिता के अनुसार उनकी नाबालिग बेटी को पीयूष यादव ने फोन कर एक मकान में बुलाया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद आर्येन गुप्ता ने उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो भी बना लिया। वहीं पीयूष यादव ने भी दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दबाव बनाने लगे। करीब तीन दिन पहले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे परिवार सदमे में आ गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ पास्को एक्ट समेत गंभी...