नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, मुख्य आरोपी गिरफ्तार; पांच पर प्राथमिकी
कटिहार, मई 31 -- फलका।एक संवाददाता फलका थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने, गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता की मां ने पांच लोगों के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, बीते शुक्रवार की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो रहे थे। देर रात पुत्री के कमरे से चिल्लाने की आवाज आई। मां जब कमरे में पहुंची, तो पुत्री ने बताया कि एक युवक ने कमरे में घुसकर उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया। खोजबीन करने पर आरोपी युवक दरवाजे के पीछे छिपा मिला। परिजनों और ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.