कानपुर, अगस्त 23 -- कानपुर देहात, संवाददाता। राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की ग्यारह साल की एक बच्ची को खेत से घर वापस आते समय अकेला देखकर गांव के ही एक युवक ने उसको दबोचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपित उसको धमकी देकर भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू की है। राजपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली ग्यारह साल की एक बच्ची खेत से लकड़ियां लेकर वापस गांव लौट रही थी। उसको अकेला देखकर गांव के ही रहने वाले सौरभ ने उसको दबोचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपित धमकी देता हुआ वहां से भाग निकला। एसओ राजपुर सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि पॉक्सो एक्ट व छेड़छाड़ के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...