गाजीपुर, जून 17 -- मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने के बाद पीटकर घायल के मामले में फरार चल रहे आरोपी संतोष यादव को मरदह पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मंगलवार की देर रात गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान दोनों पैर में गोली लगने से घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के पास से पुलिस ने तमंचा और कारतूस बरामद किया गया। बता दें कि दो हफ्ते पहले मरदह थाना के एक गांव निवासी किशोरी मां से झगड़ा करने के बाद घर से निकलकर वाराणसी गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर चली गई थी। इसी दौरान 40 वर्षीय सन्तोष यादव पुत्र उमाशंकर यादव निवासी ग्राम देवरिया थाना जमानियां ने किशोरी को अपहृत करके सदर कोतवाली क्षेत्र के सुनसान स्थान पर बयेपुर देवकली के पास स्थित बन्द पड़े विद्यालय में ले जाकर दुष्कर्म किया। यह भी पढ़ें- दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड...