मुरादाबाद, अप्रैल 12 -- नगर के एक मोहल्ला निवासी नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने आरोपी युवक पर कार्रवाई कर जेल भेज दिया। पीड़िता के परिजन ने पुलिस में शिकायत पत्र देकर बताया कि करीब 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ आरोपी विकास ने दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली, रविवार को आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...