नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
गोरखपुर, अगस्त 4 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रामगढ़ताल पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था। पुलिस के अनुसार थाना रामगढ़ताल में दर्ज मुकदमा में वांछित आरोपी राज वर्मा पुत्र स्व. ईश्वर चंद्र वर्मा, निवासी ग्राम मुण्डेरा उपाध्याय, थाना हाटा, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज है। महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सुरागरसी और मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.