रांची, मई 2 -- खूंटी, संवाददाता। मुरहू थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अड़की थाना क्षेत्र के बिरबांकी, तोरलाडीह निवासी मासी समद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 13 अप्रैल को हुई इस घटना के संबंध में पीड़िता के पिता ने 15 अप्रैल को मुरहू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें दुष्कर्म के साथ जान मारने के प्रयास का भी आरोप लगाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। छापेमारी टीम में पुलिस निरीक्षक फ्रांसिस जेवियर बाड़ा, थाना ...