नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी कटिहार से गिरफ्तार
भागलपुर, अगस्त 11 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को महिला थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी रूपेश कुमार सबौर थाना क्षेत्र के ममलखा का रहने वाला है। महिला थानेदार इंस्पेक्टर लूसी कुमारी के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी को कटिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी रूपेश कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।जून में महिला थाना में आरोपी के खिलाफ नाबालिग के माता-पिता ने केस दर्ज कराया था। पॉक्सो समेत अन्य धारा में केस दर्ज हुआ था। केस दर्ज होने के बाद से ही वह फरार था और कटिहार में छिपकर रह रहा था। घटना को लेकर बताया गया कि सोशल मीडिया पर दोनों की दोस्ती हुई थी। शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.