नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, न्याय की मांग
हजारीबाग, जून 16 -- पदमा।प्रतिनिधि पदमा थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश मेंआया है। इस संबंध में पीड़िता के परिजनों ने स्थानीय थाना पदमा में आवेदन देकर न्याय की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना कुछ माह पूर्व की बताई जा रही है। पीड़िता द्वारा परिजनों को जानकारी दिए जाने के बाद परिजनों ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पदमा थाना प्रभारी संचित कुमार का कहना है कि जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- दुष्कर्म पीड़िता किशोरी से मिली महिला आयोग की सदस्य यह भी पढ़ें- किशोरी से दबंग ने किया दुष्कर्म, एफआईआर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.