गोरखपुर, जनवरी 29 -- बेलघाट, हिन्दुस्तान संवाद। बेलघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि गांव का ही एक युवक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता की मां ने बेलघाट थाने में तहरीर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहरण के आरोप में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया। यह घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। गुरुवार को पुलिस ने नाबालिग के बयान दर्ज किए, जिसमें उसने दो युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। बयान के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.