नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
बुलंदशहर, जून 26 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने गांव के ही एक व्यक्ति पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पीड़ित पिता के अनुसार वह और उसकी पत्नी मजदूरी करने के लिए शुक्रवार सुबह घर से बाहर गए थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव का एक व्यक्ति उनकी मंदबुद्धि नाबालिग बेटी को पैसे का लालच देकर अपने साथ ले गया। परिजनों का आरोप है कि आरोपी उसे अपने घेर में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।कोतवाली प्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.