औरंगाबाद, मार्च 17 -- दाउदनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीया नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपित ग्रामीण चिकित्सक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग दोपहर के समय घर के पास स्थित एक दुकान पर सामान लेने गई थी। इसी दौरान गांव के ही एक 65 वर्षीय चिकित्सक ने उसे अपने क्लीनिक में बुलाया। आरोप है कि वहां उसने बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और रोते हुए परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद मामला उजागर हुआ। पीड़िता के पिता ने थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि विरोध करने पर आरोपित द्वारा गाली-गलौज की गई। मामले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.