पटना, मार्च 31 -- रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 32 वर्षीय आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को घटना की जानकारी मिलने के बाद मामला गर्दनीबाग स्थित महिला थाना पहुंचा, जहां पीड़िता की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपित और पीड़िता एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं और पड़ोसी भी हैं। आरोप है कि युवक ने दुष्कर्म की घटना को छिपाने के लिए आनन-फानन में बच्ची की मांग में सिंदूर भरकर शादी का ढोंग रच दिया, ताकि मामला को दबाया जा सके। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता की मां महिला थाना पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद महिला थानाध्यक्ष ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर ली। महिला थानेदार ने कहा कि पीड़िता का बुधवार मेडिकल कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.