नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बिजनौर, जुलाई 14 -- नजीबाबाद के एक गांव में एक नाबालिग से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर उसके पिता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता को सहायता और परामर्श के लिए वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है तथा मामले की जांच जारी है।पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले मामले की सूचना मिलने पर नाबालिग से प्रारंभिक पूछताछ की गई। काउंसिलिंग के दौरान पीड़िता ने आरोप लगाया कि कुछ माह पहले उसके पिता ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। बाद में उसके गर्भवती होने का पता चलने पर मामला सामने आया।पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।क्षेत्राधिकारी आकांक्षा गौतम ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध संबंधित ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.