प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 15 -- उदयपुर। इलाके की रहने वाली नाबालिग से फरवरी में बढ़ई का पुरवा (पेड़रिया) निवासी आशीष यादव और अतुल शर्मा ने दुराचार किया था। मामले में नाबालिग ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। बुधवार को पेड़रिया के पास दोनों आरोपियों के होने की पुलिस को सूचना मिली। पुलिस टीम को देख आरोपी भागने लगे। पुलिस ने दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...