हजारीबाग, मार्च 31 -- Vishnupur minor rape case: हजारीबाग में नाबालिग से दुष्कर्म और फिर हत्या मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने सोमवार को संज्ञान लिया। साथ ही राज्य के गृह सचिव, डीजीपी और हजारीबाग एसपी को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा। मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की अदालत ने शपथपत्र के जरिए जवाब मांगते हुए पीड़िता के परिवार को पर्याप्त सुरक्षा देने का भी निर्देश दिया। साथ ही यह मामला आगे की सुनवाई के लिए चीफ जस्टिस के पास स्थानांतरित कर दिया।छह दिन बीतने के बावजूद गिरफ्तारी क्यों नहीं हाईकोर्ट के अधिवक्ता हेमंत शिकरवार ने मामले को कोर्ट के समक्ष उठाया। साथ ही इसे काफी संवेदनशील बताते हुए निष्पक्ष जांच का आग्रह किया। इससे पहले डीजीपी व हजारीबाग एसपी मोबाइल के जरिए सुनवाई में शामिल हुए। कोर्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.