नाबालिग से जुड़े मामले में वारंटी गिरफ्तार
बोकारो, जून 2 -- गोमिया। गोमिया पुलिस ने पोक्सो मामले में प्राथमिकी अभियुक्त अमन कुमार नायक (23 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वह गोमिया थाना क्षेत्र के हजारी बस्ती नायक टोला का निवासी है। इसके के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा पोक्सो एक्ट की धारा 12 के तहत मामला दर्ज है। मामले में न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो ने बताया कि नाबालिग लड़की के परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.