सीतामढ़ी, जून 9 -- उमाशंकर सीतामढ़ी। नगर थाने की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार की रात नाबालिग लड़की से जुड़े मामले के एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मेहसौल थाना क्षेत्र के राजोपट्टी निवासी राजा कुमार के रूप में की गई है। ​मामले की जानकारी देते हुए केस के अनुसंधानकर्ता सब-इंस्पेक्टर शैलेश कुमार ने बताया कि मई 2026 में नाबालिग लड़की से जुड़े एक मामले में राजा कुमार को आरोपी बनाया गया था। घटना के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था। ​पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी युवक चोरी-छिपे अपने घर लौट आया है और वहीं रह रहा है। यह भी पढ़ें- नाबालिग से जुड़े मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए त्वरित कार्रवाई की।पुलिस बल के सहयोग से आरोपी के घर पर छापेमारी की गई, जह...