बांका, सितम्बर 28 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। आनंदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते रविवार को नाबालिग लड़की से कथित रूप से जबरन शादी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक और नाबालिक लडकी को सकुशल बरामद कर लिया। घटना को लेकर पीड़िता की मां के बयान पर आनंदपुर थाना में पोक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद थानाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक रंजन कुमार (19), पिता रमा यादव, ग्राम बगरा, थाना आनंदपुर, जिला बांका को बगरा गांव के समीप से गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- बांका : नाबालिग से शादी के मामले में आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प...