रांची, मार्च 23 -- रांची। लॉकडाउन में नाबालिग लड़की को रेलवे स्टेशन छोड़ने के बहाने उससे जबरदस्ती करने के आरोप में ट्रायल फेस कर रहे अंकित मिश्रा व उसके दोस्त आनंद मोहन राय को पोक्सो की विशेष अदालत ने सोमवार को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। बचाव पक्ष के अधिवक्ता जितेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि घटना को लेकर पीड़िता के पिता ने बरियातू थाना में 2020 में केस किया था। लड़की ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान में कहा था कि घर से गुस्सा होकर दिल्ली में मौसी के यहां जाने के लिए निकली थी। रास्ते में खड़ी थी तो अंकित मिला और स्टेशन छोड़ने के बहाने अपने कमरे पर ले गया और जबरदस्ती की। हालांकि सुनवाई में पीड़िता व सूचक गवाही देने नहीं पहुंचे। इसका लाभ आरोपियों को मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...