बरेली, जून 18 -- बरेली। विशेष लोक अभियोजक सरनाम सिंह ने बताया कि थाना हाफिजगंज में नाबालिग पीड़िता ने स्वयं रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि 13 जुलाई 2015 की रात्रि वह अपनी छत पर सो रही थी। रात 11 बजे पडोसी राजेंद्र उसके घर की कुंडी खोल कर छत पर आ गया। राजेंद्र ने उसे बुरी नियत से दबोच लिया। उसके शोर पर उसके मां-बाप छत पर आ गये।उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी राजेंद्र मारपीट कर छूट कर भाग गया। हाफिजगंज पुलिस ने राजेंद्र को पॉक्सो एक्ट में जेल भेजा था। इस मामले में पड़ोसी को कैद की सजा सुनाई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.