फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 30 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट रितिका त्यागी ने नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ में तीन वर्ष के कठोर कारावास की सजा से दोषी को दंडित किया है। इसके साथ ही 6500 रुपया जुर्माना भी लगाया है। घटना मऊदरदवाजा थाना क्षेत्र की है। मूल रूप से जनपद कन्नौज के थाना इंदरगढ़ के एक गांव की नाबालिग बच्ची अपने रिश्ते के जीजा के साथ मेला देखने जा रही थी। रास्ते में टेम्पो से जा रहे रुद्रप्रताप ने टेम्पो रुकवा लिया और गाली गलौज करते हुए छेड़छाड़ की। विरोध करने पर जीजा के साथ मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। न्यायाधीश ने रुद्रप्रताप उर्फ राजप्रताप उर्फ संतराम को तीन साल के कठोर कारावास से दंडित किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...