फरीदाबाद, जून 6 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। नाबालिग से छेड़छाड़ करने व नुकीली वस्तु से चोट मारने आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आदर्श नगर निवासी लड़की ने पुलिस थाना आदर्श नगर में शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि 11 मई की रात के समय अपनी नानी के घर से अपने घर जा रही थी। जब वह राठी पार्क के पास पहुंची तो वहां खड़े दो लड़को ने उसके साथ छेड़छाड़ की, जब उसने विरोध किया तो उनमें से एक ने उसको पकड़ लिया और जब वह चिल्लाई तो दूसरे लड़के ने उसे चाकू मार दिया। जिसके बाद वहां से भाग गये। जिस पर पुलिस थाना आदर्श नगर में मामला दर्ज किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना आदर्श नगर की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए मोनू निवासी पंजाबी मोहल्ला, बल्लभगढ़ को गिरफ्तार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.