संतकबीरनगर, मार्च 23 -- संतकबीरनगर। बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में ईंट लेकर आए युवक द्वारा नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। उक्त मामले में बेलहर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने लिखा है कि शुक्रवार को ईंट खरीदने के लिए एक ब्रिक फील्ड पर गई थी। वहां से वापस घर आई। जिसके कुछ देर बाद भठ्ठा से ईंट लेकर संदीप पुत्र त्रिभुवन घर पर आया। थोड़ी देर बाद देखते ही देखते हमारी नाबालिग लड़की जो भोजन बनाने की तैयारी कर रही थी उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर गाली-गलौज करने लगा। जिसके बाद लड़की द्वारा शोर मचाने के बाद वहां से भाग निकला। इस संबंध एसओ अनिल कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दु...