नाबालिग से छेड़खानी के दो आरोपियों को भेजा जेल
मुजफ्फर नगर, मार्च 19 -- बुढ़ाना। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की से छेड़खानी व विरोध करने पर भाई-बहन पर हमला करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है। ग्रामीण ने पुलिस को बताया था कि उसकी बहन दुकान पर सामान लेने गई थी। जिसके साथ छेड़खानी की गई। जिसके विरोध करने पर शकील, मनव्वर, नूरहसन, आसिफ, तसव्वर, निन्ना, फुरकान व अज्ञात युवकों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमलाकर उसके भाई व बहन को गम्भीर रुप से घायल कर दिया। पुलिस ने ग्रामीण की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आसिफ व फरमान उर्फ निन्ना को कुरालसी मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।दूसरी ओर पुलिस काशिम पुत्र मोमीन निवासी मोहल्ला ख़ाकरोवान बुढ़ाना को तमंचे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.