संभल, मार्च 13 -- कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को कपड़ा फेरी लगाकर बेचने वाले एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना से गांव में आक्रोश फैल गया। बताया जा रहा है कि नाबालिग घर में हाथ-मुंह धोने के लिए बाथरूम की ओर जा रही थी। उसी दौरान मौके का फायदा उठाकर फेरी लगाकर कपड़ा बेचने वाले आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। नाबालिग के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी ताहिर निवासी सैफनी जनपद रामपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एएसपी कुलदीप सिंह का मुकदमा दर्ज कर लिया है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रव...