रुडकी, अगस्त 25 -- भगवानपुर। थाना भगवानपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी नाबालिग बेटी के साथ गांव के ही एक युवक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के पिता ने तहरीर में बताया कि गांव का ही युवक उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ करता था। वरिष्ठ उप निरीक्षक रमेश सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: किशोरी से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज साथ ही घटना से जुड़े साक्ष्यों और तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...