नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार
हरिद्वार, अप्रैल 2 -- ज्वालापुर क्षेत्र में नाबालिग से मारपीट और छेड़खानी के आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में ही दबोच लिया। कोतवाली ज्वालापुर में एक व्यक्ति ने बुधवार रात तहरीर देकर बताया था कि मूलचंद उर्फ भूला नाम का व्यक्ति उनके घर में घुस आया और उसकी 14 वर्षीय बेटी के साथ मारपीट और छेड़खानी की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर चंद घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.