नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
गुमला, मई 21 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के देवरस नगर टोटो के 17 वर्षीय नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी टोटो निवासी आदित्य साव को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल दिया गया। इस संबंध में पीड़िता की मां ने गुमला थाना में लिखित आवेदन देते हुई प्राथमिकी दर्ज कराई। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 20 मई को नाबालिग कॉलेज से वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान आंजन रोड स्थित गांव के ही एक युवक ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर मोबाइल छिनकर पटक दिया। जिससे मोबाइल टूट गया। साथ ही गलीगौज भी किया। किशोरी ने घटना की जानकारी अपने परिजनों दी। इसके बाद परिजन सदर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन देते हुई प्राथमिकी दर्ज कराए। प्राथमिकी दर्ज के बाद पुलिस मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.