गिरडीह, मार्च 1 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना क्षेत्र के पिहरा में नाबालिग लड़की से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक किशोर ने एक बच्ची का हाथ पकड़कर उसे झाड़ियों की ओर खींच लिया। हालांकि समय रहते पुलिस की तत्परता से बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। जानकारी के अनुसार नवादा जिले के रुपौ थाना क्षेत्र का 16 वर्षीय किशोर एक अन्य नाबालिग के साथ पिहरा आया था। इसी दौरान पिहरा पूर्वी पंचायत के एक गांव की दो बच्चियां एडमिट कार्ड लेने स्कूल जा रही थी। आरोप है कि एकांत स्थान देखकर दोनों किशोरों में से एक ने बच्ची का हाथ पकड़ लिया और उसे झाड़ियों की ओर ले जाने लगा। साथ में जा रही दूसरी बच्ची किसी तरह वहां से भागकर पिहरा पुलिस पिकेट पहुंची और घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बच्ची को सुरक्षित बाहर नि...