नाबालिग से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार
बलरामपुर, अगस्त 10 -- बलरामपुर, संवाददाता। महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के बालापुर गांव में नाबालिग से छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, घटना के दौरान पीड़िता के परिजनों के साथ भी मारपीट की गई थी, जिसमें एक व्यक्ति के पैर में गंभीर चोट आई थी। विवेचना और पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी की भूमिका सामने आने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बालापुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने 17 जुलाई को महराजगंज तराई थाने में तहरीर दी थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि उसकी नाबालिग भतीजी खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान गांव के रोज अली ने गलत नीयत से उससे मोबाइल नंबर मांगा। नाबालिग ने इसका विरोध किया तो उसके साथ गाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.