मेरठ, अप्रैल 21 -- सरधना क्षेत्र के एक गांव में पशुओं का चारा लेने जा रही नाबालिग से दबंगों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर उसे पीटा और किसी से शिकायत करने पर उसे भुगतने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ितों ने थाना पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया, साथ ही एसएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता की मां बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री पशुओं के लिए चारा लेने जंगल जा रही थी। रास्ते में गांव के कुछ युवकों ने उसे विद्यालय के पीछे रोक लिया और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। परिजनों को घटना का पता चला तो उन्होंने आरोपियों के यहां पहुंचकर इसका विरोध जताया। आरोप है कि दबंगों ने उनके साथ भी अभद्रता की। साथ ही पुलिस में शिकायत करने पर बेटी को घर से अगवा करने की...