सीतापुर, जून 10 -- सीतापुर। शहर कोतवाली स्थित सदर बाजार मोहल्ले में एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। छेड़छाड़ के विरोध पर आरोपी ने किशोरी की पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पीड़िता के मुताबिक मंगलवार शाम को वह अपने घर के बाहर छोटे भाई को गोद में लिए हुए थी। इसी दौरान मोहल्ले का ही निवासी मनोज कनौजिया पुत्र बुद्धा प्रसाद वहां पहुंचा और उसके चाचा के बारे में पूछने लगा। आरोप है कि जैसे ही उसने बताया कि उसके चाचा घर पर नहीं हैं। वह छेड़छाड़ करने लगा। यह भी पढ़ें- सड़क पर किशोरी से छेड़खानी करने का आरोपी बंदी विरोध पर थप्पड़ और घूंसे मारना शुरू कर दिया। आरोप है कि शोर मचाते हुए पीड़िता घर की ओर भागी तो मनोज ने चाकू लेकर उसको दौड़ा लिया। मौके पर पहुंचे उसके चाचा और उनके स...