नाबालिग से छेड़खानी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गुमला, जून 25 -- सिसई, प्रतिनिधि। सिसई थाना क्षेत्र के छारदा रोड नई बस्ती निवासी मुन्तजिर अंसारी उर्फ मुन्ना (35) को नाबालिग लड़की से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में गुमला जेल भेज दिया।थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि करीब एक माह पूर्व एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी का आरोप लगाते हुए सिसई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।गुरुवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अपने घर में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.