नाबालिग से छेड़खानी के आरोपी आरपीएफ एएसआई निलंबित
जमशेदपुर, सितम्बर 28 -- बागबेड़ा में 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची से छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी आरपीएफ एएसआई आरपी सिंह को निलंबित कर दिया गया है। आरपी सिंह के खिलाफ बागबेड़ा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया था। आरपी सिंह पश्चिमी सिंहभूम के डांगुवापोसी आरपीएफ पोस्ट में एएसआई के पद पर तैनात है। घर बागबेड़ा थाना क्षेत्र में पीड़िता के घर के पास ही है। नाबालिग से संबंधित शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। प्राथमिकी में एएसआई के साथ उसकी पत्नी को भी आरोपी बनाया गया है। जानकारी के बाद रेलवे प्रशासन ने भी कार्रवाई की। रेलवे अधिकारियों ने आरपी सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। रेलवे की ओर से मामले को गंभीर मानते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है。...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.