बरेली, जनवरी 24 -- बहेड़ी। पुलिस ने नाबालिग के साथ छेड़खानी करने वाल आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना क्षेत्र की एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शुक्रवार को एक युवक ने उसके घर में घुसकर उसकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़खानी की। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग की मां की तहरीर पर महेंद्र पुत्र गेंदन लाल निवासी बिहारीपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की कर ली। शनिवार को पुलिस ने उसे देवीपुरा बाजार मोड़ के पास से गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार ने कहा है कि युवक को पॉक्सो के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.