नाबालिग से छेड़खानी का आरोपित गिरफ्तार
आरा, मई 22 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर जिले के बबुरा थाने की पुलिस ने नाबालिग किशोरी के साथ अश्लील हरकत और छेड़खानी मामले में फरार चल रहे एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। जानकारी के अनुसार विगत दो जनवरी को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में बाग मझौवां गांव निवासी पंकज सिंह ( पिता भगवान सिंह) को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। आरोप है कि जनवरी माह में उसने एक नाबालिग किशोरी के साथ अश्लील हरकत और छेड़खानी की थी। घटना के बाद पीड़िता की ओर से बबुरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से आरोपित फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.