बस्ती, मार्च 26 -- बस्ती। कप्तानगंज थानाक्षेत्र में नाबालिग के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। इसकी जानकारी नाबालिग ने अपने मां को दी। मां ने शिकायत आरोपी अमरजीत से करने के लिए उसके घर पर गई।इससे नाराज होकर अमरजीत और उसके पिता अनिल कुमार उसकी दुकान पर आए। दुकान में घुसकर गाली दी। मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। दुकान में रखा सामान उलट-पलट कर फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने अमरजीत और उनके पिता अनिल कुमार के विरूद्ध छेड़खानी, मारपीट, धमकी देने, तोड़फोड़ करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...