नाबालिग से छेड़खानी और जबरदस्ती करने के आरोपी गिरफ्तार
सीतामढ़ी, सितम्बर 27 -- डुमरा। थाना क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़ एवं जबरदस्ती करने के आरोप में नामजद आरोपी रोहित कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के मोहण्डी महारानी स्थान निवासी रोहित कुमार (20) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र की एक नाबालिग युवती ने रोहित कुमार के विरुद्ध छेड़खानी एवं जबरदस्ती करने का आरोप लगाते हुए डुमरा थाने में आवेदन दिया था। आवेदन के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। यह भी पढ़ें- Auraiya News: नाबालिग से छेड़खानी और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार मामले को लेकर हिन्दुस्तान अखबार में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद एसपी अमित रंजन ने मामले का संज्ञान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.