गोंडा, अप्रैल 7 -- नवाबगंज। थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने मंगलवार को थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि वह अपने एक रिश्तेदार के यहां गया था। उसकी 13 वर्षीय बेटी घर पर थी। सोमवार रात करीब बारह बजे गांव का ही एक युवक घर में बदनीयती से घुस गया और नाबालिग बेटी का हाथ पकड़ लिया। जब बेटी ने जब शोर मचाया तो आरोपी ने उसकी पिटाई करके जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि युवक के विरुद्ध पाक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष रिमाण्ड के लिए प्रस्तुत कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...