रामपुर, फरवरी 25 -- सैफनी। थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर उसके साथ छेड़खानी की गई। महिला का कहना है जब वह घर पर नहीं थी तभी एक अन्य गांव के युवक द्वारा उसके गांव में आकर गांव की ही महिला की मदद से उसकी पुत्री को घर बुलाया गया और युवक ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। बताया गया कि डर के चलते कुछ दिन तक किशोरी ने घरवालों को नहीं बताया। लेकिन, बाद में आपबीती घटना के बारे में अपनी मां को बता दिया। घटना की जानकारी होने पर वह बेटी को लेकर थाने पहुंची। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हल्का इंचार्ज (एसआई) धुरेन्द्र सिंह ने बताया कि मोबाइल के लेनदेन का विवाद है, मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.