पाकुड़, मार्च 8 -- जिले के मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ छह युवकों ने दो-तीन दिन तक सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शेष तीन की तलाश जारी है। शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसपी निधि द्विवेदी ने बताया कि घटना 17 फरवरी की है, लेकिन पीड़िता द्वारा छह मार्च को लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। पीड़िता के मुताबिक, वह घर से दुकान जाने के लिए निकली थी, तभी युवकों के समूह ने उसे जबरन हाइवा पर बैठा लिया। उसे दो-तीन दिन तक साथ रखकर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के आवेदन के आधार पर मालपहाड़ी ओपी में कांड संख्या-37/2026, धारा-70 (2) बीएनएस एवं 4 पोक्सो एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.