नाबालिग से घर में चोरी करायी फिर लेकर हुआ फरार
जमशेदपुर, मई 9 -- बिरसानगर थाना क्षेत्र की एक युवती घर से गहने लेकर फरार हो गई है। आरोप है कि युवती पटना निवासी एक युवक के साथ घर छोड़कर चली गई। मामले में युवती के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पटना निवासी तुषार डे और बिरसानगर निवासी यशस्वी गौतम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना 23 अप्रैल से 8 मई के बीच की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, युवती घर से बिना बताए निकल गई। बाद में घर की जांच करने पर गहने भी गायब मिले। काफी खोजबीन के बाद भी युवती का पता नहीं चलने पर परिजनों ने बिरसानगर थाना में शिकायत दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- आधार कार्ड सुधरवाने निकली युवती का अपहरण यह भी पढ़ें- आधार सुधरवाने गई युवती का अपहरण यह भी पढ़ें- घर से लापता हुई 14 वर्षीय किशोरी, अपहरण की आशंका, प्राथमिकी दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.