नाबालिग से गैंग रेप मामले में डीएनए जांच के लिए दो आरोपियों के लिए गये सैंपल
गुमला, जून 20 -- गुमला, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपियों का डीएनए परीक्षण कराया। न्यायालय के निर्देश पर संबंधित प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी रति उरांव और भगत उरांव का रक्त नमूना सदर अस्पताल गुमला में संग्रहित किया गया। इसके बाद नमूने को जांच के लिए रांची भेजा गया है।पुलिस के अनुसार डीएनए जांच रिपोर्ट मामले में महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित हो सकती है। रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों और घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों का मिलान किया जाएगा, जिससे अनुसंधान को मजबूती मिलेगी।अप्रैल 2025 में मेला से लौटने के दौरान दोनों आरोपियों ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। करीब एक माह पूर्व दोनों आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.