अलीगढ़, सितम्बर 1 -- अलीगढ़। नोएडा में स्लीपर बस के भीतर नाबालिग से बलात्कार किए जाने पर मंगलवार को कांग्रेसियों ने मैरिस रोड पर विरोध प्रदर्शन किया। राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसीएम प्रथम विवेक कुमार सिंह को दिया। जघन्य कांड के लिए दोषी ड्राइवर व कंडक्टर को फांसी की सजा की मांग की। पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं के साथ दरिंदगी को खत्म करने के दावे तो बहुत कर रहे हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि पूरे प्रदेश में प्रतिदिन सैकड़ो हादसे हो रहे हैं। प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था के मोर्चे पर पूरी तरह से विफल है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: शक्तिफार्म व सितारगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौन उपवास रखा पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की। जिला अध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष ...